HomeUttarakhandAlmoraबागेश्वर में कांग्रेस जीते चाहे भाजपा, कोई फर्क नहीं पड़ेगा: पीसी तिवारी

बागेश्वर में कांग्रेस जीते चाहे भाजपा, कोई फर्क नहीं पड़ेगा: पीसी तिवारी

👉 सूबे की राजनीति बदलनी है, तो उपपा को बनाना होगा मजबूत
👉 उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: बागेश्वर विधानसभा उप निर्वाचन में भाजपा या कांग्रेस की जीत से राज्य की राजनीति में कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है बल्कि सूबे की राजनीति को नई दिशा सिर्फ उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के पक्ष में खड़े होने से ही मिल सकती है। यह बात पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने आज यहां एक होटल में प्रेसवार्ता करते हुए कही। उन्होंने इस बात को भी आश्चर्यजनक बताया कि अल्मोड़ा जिले के बहुचर्चित जगदीश हत्याकांड को आज एक साल हो गया, लेकिन मुख्यमंत्री आज तक एक शब्द नहीं बोले। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाली राजनीति के खिलाफ उपपा लड़ाई लड़ेगी।

बागेश्वर विधानसभा उपनिर्वाचन हो रहा है और यदि बागेश्वर की जनता महज भाजपा व कांग्रेस के इर्द—गिर्द ही घूमती रही, तो इससे राज्य की राजनीति में कोई अंतर नहीं पड़ना है, क्योंकि इससे न तो सरकार बदलेगी और न ही विपक्ष की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने बागेश्वर चुनाव के चलते भाजपा व कांग्रेस के लिए तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ सत्ता की निरंकुशता है, तो दूसरी ओर धनबल। इसलिए जनता को चाहिए कि उत्तराखंड की अस्मिता के लिए संघर्ष कर रही उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के साथ खड़ी रहे। तभी राज्य की राजनीति बदलेगी और वह एक नई दिशा की ओर बढ़ते हुए पूरे प्रदेश व देश को नया संदेश देगी। बागेश्वर की जनता से उन्होंने अपील की कि वह उपपा के पक्ष को मजबूत बनाए। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड को कोई ताकत दे सकता है, तो वह सिर्फ उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी है और उपपा की ताकत बढ़ाकर ही राज्य की राजनीति में बदलाव लाया जा सकता है।

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान देश व उत्तराखंड बुरे दौर से गुजर रहे हैं। जनता हताशा, निराशा व आक्रोश में है। बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है और जल, जंगल व जमीनों की लूट खसोट चल रही है। नौकरियां ठेकेदारी प्रथा में चले गई हैं। अवैध अतिक्रमण हटाने के दावे धामी सरकार कर रही है, लेकिन प्रभावशा​ली व्यक्तियों के नहीं बल्कि अतिक्रमण भी गरीब व सामान्य तबके के व्यक्ति का ही हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग परेशान है। तिवारी ने कहा कि जनता ने भाजपा व कांग्रेस पर विश्वास करते हुए काफी अपेक्षाएं की ​थी, उसी का परिणाम है कि आज उत्तराखंड की दुर्दशा हो रही है। जनता ने क्षेत्र हितों के लिए संघर्षशील क्षेत्रीय दलों पर विश्वास नहीं किया, इसीलिए आज जनता को बुरे हालात झेलने पड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा जातिवाद व सम्प्रदायिकता फैलाने का काम कर रही है। आज भाजपा हिंदू—मुसलमान का राग अलाप रही है और कल भाई—भाई के बीच दरार डालने की नींव डाल रही है। बागेश्वर आरक्षित सीट पर एक तरफ भाजपा व कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अल्मोड़ा जिले के बहुचर्चित जगदीश हत्याकांड को एक साल बीत चुका है और आज तक इस मामले पर मुख्यमंत्री धामी ने एक शब्द नहीं बोला। भाजपा नेताओं ने इस मामले पर चुप्पी साध ली और न ही कांग्रेस ने आगे आकर जगदीश के लिए न्याय मांगने की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाली इस नीति को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी मुद्दा बनाकर न्याय की लड़ाई लड़ेगी। श्री तिवारी ने बाजपुर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन को सम​र्थन व्यक्त किया और कहा कि वे आंदोलन में शामिल होने भी जाएंगे। इस मौके पर उपपा की आनंदी वर्मा, राजू गिरी, विनोद जोशी, अमिनुर्रहमान व भारती पांडे आदि शामिल थे।
पत्रकारों के बीच कटा केक

अल्मोड़ा: यहां शिखर होटल में आयोजित उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी की प्रेसवार्ता से पूर्व श्री तिवारी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर केक काटा गया और सभी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु होने व अपने लक्ष्य में सफल होने की कामना की। श्री तिवारी ने सभी पत्रकारों का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments