HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी दुःखद : गौला नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर...

हल्द्वानी दुःखद : गौला नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की डूबकर मौत

ADVERTISEMENTS

Haldwani News | हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, गौला नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। दिव्यांश के डूबने की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से गौला नदी का जलस्तर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। बावजूद इसके यहां बच्चे नहाने जा रहे है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के मुताबिक, आज गुरुवार को 16 क्वार्टर राजपुरा निवासी 15 वर्षीय दिव्यांश पुत्र विजय कुमार दोस्तों के साथ गौला नदी में नहाने चला गया। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दिव्यांश को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया तो इस बीच आस-पास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और दिव्यांश को पानी से बाहर निकाला।

लोगों की सूचना पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी व एसएसआई विजय मेहता मौके पर पहुंचे और बच्चे को उपचार के लिए भोटिया पड़ाव स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर दिव्यांश के डूबने की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक किशोर के पिता विजय और मां अंजना नगर निगम में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं। दिव्यांश द्रोण पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था।

Whatsapp Group Join NowClick Now
नंदाकिनी नदी में गिरा पिकअप, रामनगर निवासी चालक की मौतClick Now
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments