चमोली में भारी बारिश के चलते पार्किंग के ऊपर गिरा मलबा, कई गाड़ियां दबी

0
चमोली में भारी बारिश के चलते पार्किंग के ऊपर गिरा मलबा, कई गाड़ियां दबी

चमोली/गोपेश्वर | बारिश ने जहां आमजन राहत दी हैं वहीं अब लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। भारी बारिश से प्रदेश में लैंडस्लाइड लगातार हो रही है। प्रशासन से लेकर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।


ADVERTISEMENTS

पार्किंग में खड़ी गाड़ियां मलबे में दबी

चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के मल्ला नेग्वाड़ में देर रात हुई भारी बारिश के चलते पार्किंग के ऊपर पुस्ता टूट गया। पुस्ता टूटने से इसका मलबा पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर आ गिरा। जिससे काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे व आपदा प्रबंधन, नगर पालिका प्रशासन को सूचना दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि तड़के 4 बजे मलबा आने पर पुलिस के गश्ती टीम द्वारा अलर्ट किया गया था। इसके बाद लोग यहां पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना के 3 घंटे बाद भी आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा, मलबे में पार्किंग में खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल मलबा हटाने का काम जारी है।

Whatsapp Group Join NowClick Now
अल्मोड़ा : शादी के एक साल बाद ही महिला की संदिग्ध मौतClick Now
ADVERTISEMENTS