HomeUttarakhandBageshwarडीएम आशीष भटगांई को अपने साथ पा गदगद हुए विद्यार्थी

डीएम आशीष भटगांई को अपने साथ पा गदगद हुए विद्यार्थी

ADVERTISEMENTS

राउमावि बिलौना का औचक निरीक्षण

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने राउमा विद्यालय बिलौना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ संवाद किया। साथ ही साफ—सफाई तथा मध्याह्न भोजन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डीएम को अपने बीच पाकर छात्र—छात्राएं गदगद हो गए।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा अध्यापकों से शिक्षा के स्तर में और प्रभावी तरीके से सुधार लाने के निर्देश देते हुए किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक शिक्षा पर भी ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल सुविधाओं व मिड डे मील के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने विद्यालय में उपस्थित छोटे बच्चों से विशेष संवाद किया और उन्हें नैतिक शिक्षा के महत्व को समझाया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मध्याह्न भोजन की उपलब्धता एवं स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को निरन्तर प्रयासरत रहने के निर्देश दिए। डीएम ने बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति को भी सक्रियता के साथ काम करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments