HomeBreaking Newsमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संभाला कार्यभार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संभाला कार्यभार

नई दिल्ली | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण लेने के बाद अपराह्न दिल्ली सचिवालय में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला। वह शाम को मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगी। सीएम गुप्ता आज अपराह्न तीन बजे औपचारिक रूप से कार्यभार संभालने के लिए दिल्ली सचिवालय पहुंची। इसके बाद में उनका शाम पांच बजे यमुना बाज़ार स्थित वासुदेव घाट में कार्यक्रम है। नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज शाम सात बजे दिल्ली सचिवालय में बुलायी गयी है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आयी है। राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने रेखा गुप्ता और उनके सहयोगी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से भाजपा की विधायक चुनी गयी हैं। रेखा गुप्ता मंत्रिमंडल में सात मंत्रियों सर्वश्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments