HomeAccidentकन्नौज में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, चार की मौत

कन्नौज में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, चार की मौत

ADVERTISEMENTS

कन्नौज। उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र में आज तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो यूपीडा कर्मियों समेत चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गये।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे तड़के करीब पौने चार बजे तालग्राम क्षेत्र में यूपीडा मोबाइल वैन कर्मी सड़क किनारे खड़ी बस की जानकारी ले रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी, जिससे वह आगे खड़ी वैन से टकरा गई।

हादसे में दो यूपीडा कर्मी तथा दो बस यात्रियों की मृत्यु हो गई जबकि पांच अन्य गम्भीर रूप से घायल हैं। घायलों को मेडिकल कालेज में करा दिया गया है। सूचना पर मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गये। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments