HomeBreaking Newsदिल्ली पुलिस ने किया गणतंत्र दिवस की हिंसा को लेकर दीप सिद्धू...

दिल्ली पुलिस ने किया गणतंत्र दिवस की हिंसा को लेकर दीप सिद्धू पर एक लाख का इनाम घोषित

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को हिंसा को लेकर वांटेड आरोपियों के लिए अब इनाम की घोषणा कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

दिल्ली पुलिस द्वारा पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। दीप सिद्धू के अलावा गुरजोत सिंह, गुरजंत सिंह पर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

दिल्ली पुलिस की ओर से जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

आपको बता दें कि दीप सिद्धू पर आरोप है कि उसने गणतंत्र दिवस के दिन प्रदर्शनकारियों को लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने के लिए उकसाया, इसी दौरान लाल किले में हिंसा और तोड़फोड़ भी हुई।

दिल्ली पुलिस के द्वारा अब इस हिंसा की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम बनाई गई है। टीम की अगुवाई ज्वाइंट कमिश्नर बीके सिंह कर रहे हैं, जबकि डीसीपी जॉय, भीष्म सिंह, मोनिका भारद्वाज टीम का हिस्सा होंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments