अल्मोड़ा : जयंती पर याद किये गये प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी स्व. राम सिंह धौनी
सिकुड़ा बैंड तिराहे पर राम सिंह धौनी ट्रस्ट का कार्यक्रम

कुष्ठ निवारण केंद्र में फल—मिष्ठान वितरण
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की जयंती यहां सिकुड़ा बैंड तिराहे में राम सिंह धौनी ट्रस्ट के तत्वाधान में समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर कुष्ठ आश्रम बलढ़ोटी में मिष्ठान तथा फल वितरण भी किया गया।

राम सिंह धौनी ट्रस्ट के द्वारा स्वतंत्रा सेनानी राम सिंह धौनी का जन्म दिवस सिकुड़ा बैंड तिराहे में पार्क मे मनाया गया। सर्वप्रथम रामसिंह धौनी ट्रस्ट पार्क में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राम सिंह धौनी के नाती कमांडेंट हेमंत सिंह ने उनकी आदमकद प्रतिमा का माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात रामसिंह धौनी ट्रस्ट के पदाधिकारियों तथा सदस्यों द्वारा बलढ़ोटी कुष्ठ पुर्नवास केन्द्र में मिष्ठान तथा फल वितरण किया। इस मौके पर कमांडेंट हेमंत सिंह, हयात सिंह, भूपेन्द्र नेगी, पंकज टम्टा, हीरा सिंह, हरिता नेगी, पंकज बिष्ट, सुंदर सिंह, सुनीता बिष्ट आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हयात सिंह गैड़ा तथा संचालन सचिव भूपेन्द्र नेगी ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उन्हें जैहिन्द नारे का रचियता तथा स्वतंत्रता की अलख जगाने वाला बताया।