HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: विकसित भारत के लिए सभी योगदान दें— प्रो. सतपाल

अल्मोड़ा: विकसित भारत के लिए सभी योगदान दें— प्रो. सतपाल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ शिक्षा संकाय में आयोजित कार्यशाला में बोले कुलपति

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि विकसित भारत का मतलब केवल आर्थिक विकास ही नहीं समझा जाना चाहिए बल्कि भारत को आध्यत्मिक, सामाजिक, पर्यावरणीय और सतत रुप से भी विकसित होना है।इसकी शुरुआत हमें अपने घर से शुरू करनी होगी। तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। प्रो. बिष्ट गुरुवार को एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के शिक्षा संकाय में आयोजित 07 दिनी सामुदायिक कार्यशाला में बोल रहे थे।

उल्लेखनीय है कि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के शिक्षा संकाय में विकसित भारत अभियान के तहत सात दिवसीय समुदायिक कार्यशाला चल रही है। इस कार्यशाला में आज कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का निर्माण भी विकसित भारत अभियान के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर किया है। खुद को अनुशासित होकर हम तनाव, दुख और भय से मुक्ति होकर विकसित भारत का सपना साकार कर सकते हैं। इस मौके पर शिक्षा संकाय की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. विजयारानी ढौढियाल ने कहा विकसित भारत अभियान के सभी बिंदुओं पर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।

शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष प्रो. भीमा मनराल ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि हमारी दैनिक दिनचर्या से हमारे संस्कारों का पता चलता है और यही संस्कार हमारे मस्तिष्क के लिए एक साफ्टवेयर की तर्ज पर काम करते हैं। उनका कहना था कि राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना और श्रेष्ठ विचारों के लिए मस्तिष्क को सबल बनाने की आवश्यकता है। इस मौके पर महिला थाना प्रभारी बसंती आर्य ने महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और बाल अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में आज प्रो. विजयारानी ढौढियाल व सहायक प्राध्यापक डॉ. संगीता पवार की पुस्तक ‘सोशियो, कलर, इकोनामिक एंड नेशनल प्रोस्पेक्टिव ऑफ ट्राईबल एजुकेशन’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी देवी टम्टा व महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. संगीता पवार ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. रिजवाना सिद्दीकी, डॉ. नीलम, डॉ. ममता कांडपाल, हंस फॉउंडेशन की अनिता कनवाल, डॉ. संदीप पांडे, डॉ. देवेंद्र चम्याल, सरोज जोशी, अंकिता कश्यप, विनीता लाल, ललिता रावल, मनोज आर्या, मनोज कार्की समेत बीएड व एमएड प्रशिक्षु शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments