उत्तराखंड ब्रेकिंग : युवक ने धोखे से खा लिया जहर, गम्भीर

0

सीएनई रिपोर्टर


ADVERTISEMENTS

यहां एक युवक की जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद हालत बिगड़ गई। उसे गम्भीर अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया है, जहां चिकित्सक उपचार में जुटे हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल अंतर्गत नीलकंठ निवासी गौरव पंवार (25 साल) पुत्र विनोद पंवार को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भर्ती कराया गया है। उसको भर्ती कराने आये दोस्त ने बताया ​कि गौरव ने धोखे से दवा समझ कीटनाशक पी लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। समाचार लिखे जाने तक युवक की हालत स्थिर बनी थी और उसका उपचार चल रहा था। चिकित्सकों ने बताया कि युवक को उसके दोस्त अमित रावत ने अस्पताल भर्ती कराया है।

ADVERTISEMENTS