HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : दीपेश चंद्र जोशी 'देवा भाई' बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल...

अल्मोड़ा : दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में जोरदार अभिनंदन, नगर कार्यकारिणी का होगा विस्तार

अल्मोड़ा। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपेश जोशी उर्फ देवा भाई को देवभूमि उद्योग व्यापर मंडल अल्मोड़ा का नगर अध्यक्ष नामित कर दिया गया है। यहां एक होटल के सभागार में पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने यह घोषणा की। इस मौके पर देवा भाई का माल्यार्पण के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर उकने अलावा ब्रजेश जोशी व गणेश जोशी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि जल्द ही नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा। इसके अलावा किरन पंत को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कुंवर ने कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापर मंडलका गठन व्यापरी हितों को संरक्षित करने के लिए किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि संगठन के द्वारा अब अल्मोड़ा के हर व्यापारी के हितों का ध्यान रखा जायेगा। किसी भी व्यापारी के हितों की अनदेखी नही होगी। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नही होने दिया जायेगा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी हित की लड़ाई लड़ेगा।

ADVERTISEMENTSAd

अगस्त प्रथम सप्ताह से चलेगा सदस्यता अभियान
प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि अगस्त के पहले सप्ताह से संगठन की सदस्यता का अभियान चलेगा। सभी पदाधिकारियों को इस हेतु निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ​उनका लक्ष्य किसी भी संगठन का विरोध करना नही है। व्यापारी हित ही उनकी प्राथमिकता की सूची में शामिल है।
इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री राजकुमार केशरवानी, चंद्र शेखर, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, गिरीश गोस्वामी, किरन पंत, मंगल सिंह सहित तमाम व्यापरी नेता मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि अब नगर में दो व्यापार मंडल स्थापित हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments