HomeDelhiIB डायरेक्टर के बंगले पर तैनात CRPF के ASI ने एके-47 से...

IB डायरेक्टर के बंगले पर तैनात CRPF के ASI ने एके-47 से खुद को उड़ाया

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सहायक उप निरीक्षक (ASI) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। CRPF का यह एएसआई तुगलक रोड इलाके में इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) डायरेक्टर के घर सुरक्षा में मौजूद था।

मिली जानकारी के मुताबिक, CRPF में तैनात 53 वर्षीय एएसआई राजबीर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। पिछले दिनों से वह छुट्टियों पर थे और बीते शुक्रवार को ही ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी तैनाती इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) डायरेक्टर के बंगले पर थी। लेकिन शुक्रवार शाम 4:15 बजे ही राजबीर ने अपनी AK-47 से खुद को 2 गोलियां मारकर खुदकुशी कर ली।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पीड़ित के सहयोगियों और कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने गोली की आवाज सुनते ही बंगले के मेन गेट की ओर दौड़ लगाई। वहां राजबीर का शव खून से लथपथ मिला। इसके बाद पुलिस ने मौके से फिंगर प्रिंट बरामद करने के लिए जिला फोरेंसिक क्राइम टीम को बुलाया।

मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की जांच कर रही है। वहीं, पीड़ित परिवार को भी सूचित कर दिया गया है और साथ ही सीआरपीसी की धारा 174 के तहत इस मामले में पूछताछ शुरू कर दी गई है।

उत्तराखंड : सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments