HomeUttarakhandPithoragarhउत्तराखंड : सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मौत, परिजनों...

उत्तराखंड : सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS

पिथौरागढ़| दुःखद खबर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से आ रही है, यहां सेना भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक की व्यायाम करने के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पिथौरागढ़ जिले के कासनी गांव निवासी 18 वर्षीय पारस कसन्याल पुत्र मनोज कसन्याल सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना अपने गांव कासनी से पांच किमी दौड़कर देव सिंह मैदान पहुंचता था। इसके बाद वह यहां व्यायाम करता था। शुक्रवार सुबह वह हर रोज की तरह दौड़ लगाकर मैदान पहुंचा और व्यायाम करने लगा। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। जहां व्यायाम कर रहे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जहां डॉक्टर ने युवक पारस को मृत घोषित कर दिया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

डॉक्टर का कहना है कि संभवतया पारस की मृत्यु हृदयाघात से हुई। इस घटना से वहां शोक छा गया। जिला अस्पताल से मृत घोषित होने के बाद परिजन उसे घर ले गए। सांसें चलने के संदेह में परिजन पारस को लेकर सेना के अस्पताल पहुंच गए पर वहां भी चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से युवक के परिजनों के साथ ही ग्रामीण सदमे में हैं।

हल्द्वानी निवासी व्यक्ति की हैड़ाखान मार्ग पर कार में लगी आग

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments