HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में 16 सितंबर से होगा ऐतिहासिक नंदादेवी मेले का शुभारंभ

अल्मोड़ा में 16 सितंबर से होगा ऐतिहासिक नंदादेवी मेले का शुभारंभ

╰┈➤ तैयारियों के लिए कसी कमर, सर्वसम्मति से मेला समिति गठित

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां मां नंदादेवी का ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेला 2026 की तैयारियों का आगाज हो चुका है। इस बार यह मेला 16 सितंबर से 23 सितंबर तक चलेगा। बीते रविवार को नंदादेवी मंदिर परिसर में मंदिर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में मेले के संबंध में विभिन्न व्यवस्थाओं व कार्यों को लेकर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से मेला समिति गठित कर ली गई।

मेले को अधिक भव्य, व्यवस्थित और सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप आयोजित करने के लिए सदस्यों ने सुझाव दिए। मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां, पारंपरिक झांकियां तथा बच्चों एवं महिलाओं के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन तथा आम जनता के सहयोग से मेले को आकर्षक बनाया जाएगा। बैठक में तैयारियों के सिलसिले में सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सेवाएं, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने सुझाव दिया कि स्थानीय लोक संस्कृति, पारंपरिक हस्तशिल्प और कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को मेले में प्रमुखता से स्थान दिया जाए। मेले की व्यवस्थाओं के लिए उप समितियां बनाई जाएंगी।

बैठक में मेला संचालन समिति में मुख्य मेला संयोजक तारा चंद्र जोशी, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट, अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, संरक्षक के रूप में सांसद अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, मुख्य सलाहकार के रूप में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, आनंद सिंह बगड्वाल, हेम जोशी, राजेंद्र तिवारी, जीवन नाथ वर्मा, किशन गुरुरानी, दिनेश गोयल, निर्मल जोशी, जीवन गुप्ता, तारा चंद्र साह, मोहन सिंह कनवाल, दीप लाल साह को शामिल किया गया है। इनके अलावा सह संयोजक भी बनाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments