HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नोटिसों की सुनवाई निष्पक्ष व पारदर्शी हो: अंशुल सिंह

अल्मोड़ा: नोटिसों की सुनवाई निष्पक्ष व पारदर्शी हो: अंशुल सिंह

╰┈➤ बूथ पर जाकर डीएम ने लिया नोटिस सुनवाई प्रक्रिया का जायजा

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिसों की सुनवाई जारी है। इस कार्यक्रम का सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बूथ संख्या-135, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पंचधारा का निरीक्षण कर सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लिया।

विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत विसंगतियों के लिए जारी नोटिसों की सुनवाई जनपद में निरंतर जारी है। सोमवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुनवाई के लिए आए व्यक्तियों से वार्ता कर प्रक्रिया के संबंध में उनका फीडबैक लिया तथा यह जाना कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। इस दौरान उन्होंने बूथ पर तैनात कार्मिकों एवं नियुक्त एईआरओ से सुनवाई की प्रगति, प्राप्त प्रकरणों तथा उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण की सुनवाई निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत विसंगतियों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को मतदाताओं के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने तथा सुनवाई प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments