HomeBreaking Newsकोरोना : गरमपानी में फिर एक महिला सहित 02 लोगों में संक्रमण...

कोरोना : गरमपानी में फिर एक महिला सहित 02 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

ADVERTISEMENTS

✍️ संक्रमण को लेकर कहीं नहीं दिख रही सजगता

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में हो रही जांचों में लगातार कोरोना संक्रमित पाए जाने का सिलसिला जारी है। आज पुन: दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओरसे आम जन से स्वत: सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

कोविड की जांच में आज एक गरमपानी निवासी 30 वर्षीय महिला और धनियाकोट निवासी 59 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इधर कोविड सैंपलिंग अधिकारी ने बताया कि आए दिन केस बढ़ रहे हैं। आम जनता को इस बात का इंतजार नहीं करना चाहिए कि शासन की ओर से कोई गाइड लाइन जारी हो। इससे पूर्व ही जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उल्लेखनीय है कि गरमपानी व आस-पास के इलाकों में बीते कई दिनों से कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। इसके बावजूद आम जन द्वारा किसी किस्म की सावधानी नहीं बरती जा रही है। धार्मिक स्थलों पर भी आवश्यकता से अधिक भीड़ उमड़ रही है। इन हालातों में यदि कभी संक्रमण फैला तो उसे रोक पाना काफी मुश्किल हो जायेगा।

इधर जागरूक लोगों का कहना है कि मौजूदा हालातों को देख ऐसा प्रतीत होता है कि शासन और प्रशासन भी कोरोना को लेकर एक्शन मोड में नहीं है। सभी को ऊपर से आने वाले आदेशों का इंतजार है। जबकि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिशा-निर्देश जारी किए जाने चाहिए।

मिट्टी में मिले माफिया

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments