HomeAccidentउत्तराखंड : कार खाई में गिरी, महिला समेत तीन की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड : कार खाई में गिरी, महिला समेत तीन की दर्दनाक मौत

Uttarakhand News | उत्तराखंड के टिहरी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, यहां एक कार लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल, रेस्क्यू अभियान जारी है।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के मुताबिक, हादसा चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर जाख के पास हुआ है। यहां एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह लोग ऋषिकेश से आ रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए।

बताया जा रहा है कि तीनों मृतक टीचर थे। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू अभियान जारी है। दो शवों को निकाल लिया गया है। तीसरे को निकाला जा रहा है। हादसे के बाद कार चकनाचूर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार काफी रफ्तार में थी।

1 अप्रैल से लागू हो रहा बजट; 6 बड़े बदलाव, टैक्स स्लैब में बड़ी राहत

ATM से कैश निकालना महंगा होगा; 1 मई से फ्री लिमिट पार करने के बाद चार्ज लगेगा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments