HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस...

हल्द्वानी : आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे

हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़, हल्द्वानी में क्रिसमस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। सेंटा क्लॉज के परिधान में सजे-धजे विद्यार्थी बहुत ही खुश व उत्साहित दिखाई दिए। प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने जिंगल बेल की धुन पर अपनी बाल नृत्य प्रतिभा व उत्साह को प्रदर्शित किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वहीं अन्य विद्यार्थियों ने ईशा मसीह के जीवन पर प्रकाश डालकर, इस दिवस की पूर्व बेला पर अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रसन्नता व्यक्त कीं। विद्यालय शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण करते हुए अनेक छात्रोपयोगी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाचार्य महोदय व प्रबंधक महोदय द्वारा कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की सराहना करते हुए, विद्यार्थियों को क्रिसमस डे की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की आंग्ल भाषा शिक्षिका एकता शाह द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया गया। News WhatsApp Group Join Click Now

Christmas Day 2021: कैसे शुरू हुआ क्रिसमस का त्योहार? जानें इसका इतिहास और महत्व

साल 2022 में हो रहे बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर होगा ये असर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments