HomeBreaking NewsBJP विधायक ने पुलिस स्टेशन के अंदर शिवसेना नेता को मारी गोली,...

BJP विधायक ने पुलिस स्टेशन के अंदर शिवसेना नेता को मारी गोली, दोनों विवाद सुलझाने पहुंचे थे

मुंबई | महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जमीनी विवाद पर BJP विधायक गणपत गायकवाड़ और उनके एक साथी ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन के अंदर गोली मार दी। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने के लिए शुक्रवार राम करीब 10 बजे हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

जहां पहले उनमें बहस हुई। तभी गणपत ने इंस्पेक्टर के सामने महेश पर 6 राउंड फायर किए। दो गोली महेश का लगीं और दो गोलियां उनके साथी राहुल पाटिल को जा लगीं। थाने में हंगामा मच गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात को पुलिस ने BJP विधायक को हिरासत में लिया था। शनिवार (3 जनवरी) की सुबह विधायक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कल्याण पूर्व की प्रॉपर्टी को लेकर है विवाद

कल्याण पूर्व के द्वारली परिसर में मौजूद प्रॉपर्टी के मालिकाना हक को लेकर BJP विधायक गणपत गायकवाड और स्थानीय लोगों के बीच विवाद चल रहा था। इलाके के लोग शिवसेना शहर प्रमुख महेश गायकवाड के संपर्क में है।

31 जनवरी को भी जमीन विवाद में विधायक गणपत और महेश गायकवाड़ के लोगों के बीच नोकझोंक हुई थी। इसी विवाद के चलते BJP विधायक गणपत गायकवाड अपने बेटे वैभव और समर्थकों के साथ उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस ठाणे शिकायत करने पहुंचा थे। उधर, महेश भी अपने लोगों के साथ ठाणे पहुंचा था। दोनों पक्षों के बीच इंस्पेक्टर केबिन में भी विवाद हुआ और BJP विधायक ने महेश पर फायर कर दिया था।

तीन बार के विधायक हैं गणपत गायकवाड़, CM शिंदे के करीबी हैं महेश

गणपत गायकवाड़ तीन बार से कल्याण ईस्ट सीट से विधायक हैं। पहले दो बार उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीता था। वहीं तीसरी बार वह BJP से विधायक बने। वहीं, महेश गायकवाड़ कल्याण (पूर्व) से शिवसेना से नगरसेवक हैं। उन्हें CM एकनाथ शिंदे का बेहद करीबी माना जाता है।

शिवसेना उद्धव गुट ने साधा निशाना

गोलीकांड को लेकर शिवसेना (UBT) ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा ”क्या हो रहा है हमारे महाराष्ट्र के ठाणे में, भाजपा का वर्तमान विधायक उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के अंदर गोली चला रहा है। गोलीबारी की घटना में जिसे गोली लगी है वो मुख्यमंत्री का करीबी और नगरसेवक है। मतलब दोनों की पार्टी सत्ता में हैं तो इसे क्या समझें कि कानून का कोई डर ही नहीं है इन लोगों को। राज्य की दोनों इंजन की सरकार फेल हो गई है। गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी आप संज्ञान लीजिए।”

डिप्टी CM अजित पवार ने कहा- अधिकार का दुरुपयोग न हो

उल्हासनगर गोलीकांड पर महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि संविधान ने जो अधिकार उन्हें दिया है, उसका कहीं दुरुपयोग न हो। नियम-कायदे सबके लिए एक जैसे हैं। इस मामले पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी चर्चा की जाएगी।

वहीं, घटना पर उल्हासनगर DCP सुधाकर पाठारे का कहना है कि गणपत गायकवाड को हिरासत में लिया गया है। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत स्थिर है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments