HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : शादी में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, जमकर मारपीट;...

बागेश्वर : शादी में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, जमकर मारपीट; डीजे संचालक घायल

बागेश्वर | दुग-नाकुरी तहसील के डूंगरी गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर डीजे वाले युवक हरीश प्रसाद और गांव के ही दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की दोनों युवकों ने डीजे संचालक हरीश प्रसाद पर पत्थर और लकड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक की सिर पीठ में गंभीर चोटें आई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

टेंट हाउस के मालिक नंदन गिरी गोस्वामी ने बताया कि डूंगरी में उनका टेंट लगा हुआ था। देर रात 12 बजे तक उनका डीजे बज रहा था। 12 बजे बाद डीजे बंद करने के बाद कुछ युवक शराब के नशे में डीजे बजाने को लेकर जोर जबरदस्ती करने लगे। लेकिन उनके द्वारा डीजे नहीं बजाया गया। घात लगाकर बैठे गुस्साए दोनों युवकों ने डीजे वाले युवकों पर हमला कर दिया। युवकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई है। हमले में एक युवक हरीश प्रसाद को गंभीर चोट आई है। युवक का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। टेंट के मालिक नंदन गिरी गोस्वामी ने बताया कि उनके द्वारा रीमा चौकी में इसकी तहरीर गई है। उन्होंने ऐसे युवकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग रीमा पुलिस से की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments