HomeUttarakhandPauri GarhwalUttarakhand : स्कूली छात्रों को लेकर जा रही वैन खाई में गिरी,...

Uttarakhand : स्कूली छात्रों को लेकर जा रही वैन खाई में गिरी, मची चीख पुकार

Uttarakhand News | पौड़ी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मासौ- भिताई- खंडाह मोटर मार्ग पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही निजी वैन खाई में जा गिरी। वैन के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। हादसे में सात बच्चे सहित नौ लोग घायल हो गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के अनुसार, हादसा भिताई के पास करीब ढाई बजे हुआ। बच्चे निजी स्कूल भगत राम न्यू मॉर्डन के बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने बच्चो को निकालकर अपने वाहनों से जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ ही हालत गंभीर बनी हुई थी। इसीलिए डॉक्टरों ने चार लोगों को एयर एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स रेफर किया। इसके अतिरिक्त एक बालिका और एक अन्य गंभीर घायल को श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है। ड्राइवर को भी गंभीर चोटें लगी है। पौड़ी कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि हादसे में दो घायलों को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजने की तैयारी की जा रही है।

दूसरे हादसे में घायल हुए लोगों के नाम:

1- विजय सिंह उर्फ विजेंद्र सिंह पुत्र दयाल सिंह (उम्र लगभग 65 वर्ष) निवासी ग्राम भिताई मल्ली पट्टी नादलस्यू, पौड़ी गढ़वाल।
2- अनिल कुमार पुत्र सोहनलाल उम्र 42 वर्ष निवासी उपरोक्त। (वाहन चालक)।
3- अनमोल पुत्र सुनील कुमार उम्र 8 वर्ष निवासी उपरोक्त।
4- दिव्यांशी पुत्री सुनील कुमार उम्र 5 वर्ष निवासी उपरोक्त।
5- अखिल नेगी पुत्र सुनील नेगी उम्र 5 वर्ष निवासी उपरोक्त।
6- अदिति पुत्री तुलसी नेगी उम्र 3.5 वर्ष निवासी उपरोक्त।
7- वंशिका पुत्री दीपक दीपक नेगी उम्र 4 वर्ष निवासी उपरोक्त।
8- अनुज पुत्र अनिल निवासी उपरोक्त।
9- अक्षत नेगी पुत्र वीरेंद्र सिंह नेगी उम्र 5 वर्ष निवासी उपरोक्त।

मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गिरीश गुणवंत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य तुरंत प्रारंभ किया गया। पौड़ी में हुए सड़क हादसे में सभी घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया, जो भी घायल गंभीर स्थिति में थे, उन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पैठाणी क्षेत्र की घटना में भी घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी लाकर उपचार प्रदान किया गया और गंभीर मामलों को हाई सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments