HomeNationalकश्मीर में 2 लश्कर आतंकियों के घर में ब्लास्ट; बांदीपोरा में एक...

कश्मीर में 2 लश्कर आतंकियों के घर में ब्लास्ट; बांदीपोरा में एक आतंकी मारा गया

पहलगाम/नई दिल्ली | कश्मीर में शुक्रवार को पहलगाम हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों के घर ब्लास्ट में ढह गए। सेना के सूत्रों ने बताया कि त्राल में सुबह आसिफ शेख और अनंतनाग के बिजबेहरा में आदिल ठोकेर के घर सर्च ऑपेरशन चल रहा था। ऑपरेशन के दौरान दोनों घरों में एक्सप्लोसिव मिले। जवान सेफ्टी के लिए पीछे हटे और इसी दौरान धमाका हो गया। धमाके में दोनों घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

उधर, बांदीपोरा में चल रहे एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया है। 2 जवान भी घायल हैं। आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद यहां शुक्रवार सुबह से ही सर्चिंग चल रही थी। पाकिस्तानी सेना ने भी शुक्रवार सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के कई इलाकों में फायरिंग की। भारतीय सेना ने तुरंत इसका जवाब दिया। बता दें कि पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल की दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की थी। हमले में 27 टूरिस्ट मारे गए थे। 10 से ज्यादा घायल हैं।

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंचे

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंच गए हैं। वहां उन्हें 15 कॉर्प्स कमांडर ने घाटी की सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई की जानकारी दी। सेना अधिकारियों ने बताया कि जनरल द्विवेदी को पाकिस्तानी सेना द्वारा LOC पर सीजफायर उल्लंघन की कोशिशों और भारत की तरफ से की जा रही जवाबी कार्रवाइयों पर भी जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments