बिहार राजनीति में बड़ा भूचाल, उपेंद्र कुशवाहा का JDU से इस्तीफा

पटना| बिहार की राजनीति में हलचल हुई और पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री…

बिहार राजनीति में बड़ा भूचाल, उपेंद्र कुशवाहा का JDU से इस्तीफा

पटना| बिहार की राजनीति में हलचल हुई और पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ छोड़ दिया। कुशवाहा ने सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और JDU से इस्तीफे के साथ अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल का ऐलान किया। वे इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी होंगे।

18 साल में ये तीसरी बार है, जब उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश का साथ छोड़ा है। इससे पहले उन्होंने 2005 और 2013 में नीतीश का साथ छोड़ा था। कुशवाहा ने नीतीश से अलग होने के बाद 2013 में नई पार्टी बनाई थी। ये दूसरी बार है जब उन्होंने नई पार्टी का ऐलान किया।

मीडिया से बातचीत में कुशवाहा ने कहा- नीतीश के साथ शुरुआत अच्छी थी, लेकिन अंत बुरा। जमीर बेचकर हम अमीर नहीं बन सकते। नीतीश जी जिस रास्ते पर चल रहे हैं, वो पार्टी के लिए सही नहीं है। वे पड़ोस के घर में अपना वारिस ढूंढ रहे हैं। कुशवाहा का इशारा अगले विधानसभा में CM पद के चेहरे को लेकर था।

बता दें कि पिछले साल 13 दिसंबर को महागठबंधन के विधायकों की मीटिंग में नीतीश कुमार ने कहा था कि 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मेरा लक्ष्य 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना है। मैं CM या PM पद का उम्मीदवार नहीं बनना चाहता।

नीतीश ने पार्टी को गिरवी रख दिया

कुशवाहा ने कहा- JDU के कार्यकर्ता परेशान हैं। मुख्यमंत्री जी ने शुरुआत में अच्छा काम किया, लेकिन आखिर में उन्होंने जो किया वो अच्छा नहीं हुआ।​​​​​ मैंने जब पार्टी में सवाल उठाया तो मुझे उन्होंने कह दिया पार्टी छोड़कर चले जाइए। नीतीश जी के पास है क्या। उनके पास अब कुछ नहीं बचा है। उन्होंने पार्टी को गिरवी रख दिया। मैं उनसे क्या हिस्सा मांगू। उनके हाथ में जीरो है।​

​​​​​​नीतीश जी पहले कोई भी फैसला खुद लेते थे। कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात करते थे। उनके खुद के फैसले सही होते थे। आज की तारीख में वो कोई फैसला खुद नहीं लेते हैं। मुख्यमंत्री जी अपनी मर्जी से कुछ भी नहीं कर रहे हैं। वो डरे हुए लोगों की सलाह पर चल रहे हैं। नीतीश जी गलत रास्ते पर चल रहे हैं।

उत्तराधिकारी परिवार में ही ढूंढना था

नीतीश जी पड़ोसी के घर में उत्तराधिकारी ढूंढ रहे हैं। अगर वो अतिपिछड़ा समाज से किसी को चुनते तो हमें कोई परेशानी नहीं होती। उपेंद्र कुशवाहा नहीं पसंद थे तो कोई बात नहीं, लेकिन परिवार में ही ढूंढना था। बीजेपी का साथ छोड़कर नया गठबंधन बना लिया गया। उस वक्त भी हमने साथ दिया। उपेंद्र कुशवाहा पिछले 2 दिनों से JDU के अपने नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में फैसला लिया गया है कि नई पार्टी बनाएंगे और उसके अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा होंगे।

रेलवे ने रद्द की 570 से अधिक ट्रेनें, सफर करने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *