HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार

Bageshwar News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले की कांडा थाना पुलिस ने अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी ने 24 फरवरी 2022 को आत्महत्या कर ली थी।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मालूम हो कि कांडा तहसील के थर्प गांव निवासी सुंदर सिंह नगरकोटी पुत्र स्व. चंचल सिंह ने बीते 28 फरवरी को थाने में तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने कहा कि बीते 24 फरवरी को उनकी बहन बबीता देवी पत्नी राजेंद्र सिंह रौतेला ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने कहा कि उसके पति राजेंद्र पुत्र देव सिंह रौतेला निवासी नायल-बिलाड़ी पर आत्महत्या के लिए उकसाया। जिस पर पुलिस ने धारा-498 ए/306 में उसके पति के विरुद्ध मामला दर्ज किया। एसआइ राजेंद्र सिंह नेगी ने घटना की विवेचना की। पुलिस अधीक्षक ने मामले का त्वरित संज्ञान लिया। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा। टीम में थानाध्यक्ष मनवर सिंह, आरक्षी देवेश पांडे, राजकुमार, पीआरडी महेश राम आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments