HomeInternationalअल्मोड़ा के लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल में बनाई जगह

अल्मोड़ा के लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल में बनाई जगह

—योनेक्स गैन्वार्ड जर्मन बैडमिंटन ओपन-2022
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
गत 08 मार्च से मुएल्हीम, जर्मनी में चल रही योनेक्स गैन्वार्ड जर्मन ओपन—2022 में विश्व के 12वें नंबर के बैडमिंटन खिलाड़ी अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने हमवतन एचएस प्रनोय को 21-15 व 21-16 से हराकर सेमी फाइनल में स्थान बनाया है और अपना पदक पक्का कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सेमी फाइनल में लक्ष्य की टक्कर दुनिया के नम्बर एक खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर अक्सेल्सन से होगी। विक्टर अक्सेल्सन ने कवार्टर फाइनल में भारत के श्रीकांत को हराकर सेमी फाइनल मैं स्थान बनाया है। लक्ष्य सेन के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने लक्ष्य व उनके कोच डीके सेन को बधाईयां प्रेषित की हैं और सेमीफाइनल के लिए शुभकामनायें दी हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments