HomeBreaking Newsअरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले अन्ना हजारे, मैं बहुत दुखी हूं...

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले अन्ना हजारे, मैं बहुत दुखी हूं कि…..

Anna Hazare/Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया आई है। अन्ना ने कहा कि वह इस घटना से बहुत दुखी हैं। कभी उनके साथ काम करने वाले अरविंद केजरीवाल शराब के खिलाफ बोलते थेे, लेकिन फिर उन्होंने शराब नीति बनानी शुरू कर दी। अन्ना ने कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को शराब नीति लागू नहीं करने की चेतावनी दी थी, लेकिन वह नहीं माने।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ज्ञात रहे कि शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद इंडी गठबंधन के नेताओं ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अपने बयान में केजरीवाल की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रियाा दी है।

अपनी प्रतिक्रिया में अन्ना हजारे ने कहा —

केजरीवाल की गिरफ्तार पर बोले अन्ना हजारे
केजरीवाल की गिरफ्तार पर बोले अन्ना हजारे

शराब घोटाले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा इन लोगों की हुई गिरफ्तारी —

  1. विजय नायर
  2. अभिषेक बोइनपल्ली
  3. समीर महेंद्रू
  4. पी सरथ चंद्रा
  5. बिनोय बाबू
  6. अमित अरोड़ा
  7. गौतम मल्होत्रा
  8. राघव मंगुटा
  9. राजेश जोशी
  10. अमन ढाल
  11. अरुण पिल्लई
  12. मनीष सिसोदिया
  13. दिनेश अरोड़ा
  14. संजय सिंह
  15. के. कविता

कभीअन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल का था चोली—दामन का साथ

एक जमाना था जब अरविंद और अन्ना हजारे का चोली—दामन का साथ था। आरोप है कि केजरीवा ने अन्ना को केवल सीढ़ी की तरह इस्तेमाल किया और अन्ना का नाम ले—लेकर सीएम बन गए। फिर अन्ना हजारे को ही उन्होंने साइड कर दिया। याद दिला दें क जनलोकपाल बिल आंदोलन के दौरान अन्ना हजारे की कोर टीम में शामिल अरविंद केजरीवाल का नाम जनता के सामने आया था। 2011 में शुरू हुई इस आंदोलन में केजरीवाल ने प्रसिद्धी हासिल की। उन्होंने अन्ना हजारे के साथ मिलकर जन लोकपाल विधेयक को लेकर संघर्ष किया था। अन्ना हजारे ने नई दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की थी। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने किरण बेदी के साथ मिलकर विदेशों से काले धन को वापस लाने के लिए तत्कालीन सरकार को घेरा था।

शराब घोटाला 

शराब घोटाले
शराब घोटाले
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments