HomeDelhiइस एक्सप्रेसवे पर बाइक-स्कूटर चलाने पर कटेगा 20000 रुपये का चालान

इस एक्सप्रेसवे पर बाइक-स्कूटर चलाने पर कटेगा 20000 रुपये का चालान

ADVERTISEMENTS

Delhi-Meerut Expressway| अगर आप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बाइक या स्कूटर से यात्रा करने वाले हैं तो ऐसी गलती ना करें। क्योंकि अगर आप स्कूटर, बाइक या तिपहिया वाहन लेकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गए तो आपका भारी भरकम चालान कट सकता है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

दरअसल, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों पर प्रतिबंध है। जिस कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बाइक या स्कूटर और तिपहिया वाहन चलाने वालों का 20 हजार रुपये का चालान काटा जा रहा है।

Delhi-Meerut Expressway

प्रशासन द्वारा काफी समय से इसे लेकर जागरूकता फैलाई जा रही थी। एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों की नो एंट्री के साइन भी लगाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद लोग दोपहिया और तिपहिया वाहनों से सफर करते पाए जाते रहे हैं। इसीलिए, अब प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऐसे वाहनों का चालान काटना शुरू कर दिया है। दो हजार से ज्यादा दोपहिया वाहनों का चालान कटा जा चुका है और यह कार्रवाई अभी भी जारी है।

गाजियाबाद के ADCP (यातायात) रामानंद कुशवाहा ने कहा, “दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर 2-3 पहिया वाहन निषेध हैं। हमने लोगों को जागरुक किया था लेकिन लोग नहीं मानें। अब हम नो एंट्री की अवहेलना करने वालों का चालान कर रहे हैं, जिसकी राशि 20,000 रुपए है। हमने दोपहिया वाहनों के 2600 चालान किए हैं।”

दरअसल, दोपहिया और तिपहिया वाहनों के कारण एक्सप्रेस-वे पर ज्यादा हादसे हो रहे थे, जिनका संज्ञान लेते हुए एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों की एंट्री को बैन किया गया है। अब जो भी लोग अपनी बाइक, स्कूटर या साइकिल लेकर एक्सप्रेस-वे पर जाएंगे, उनपर कार्रवाई होगी। यह कदम यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है।

Haldwani : नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments