HomeUttarakhandBageshwarगरुड़ टैक्सी स्टैंड में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण जल्द, भूमि पूजन

गरुड़ टैक्सी स्टैंड में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण जल्द, भूमि पूजन

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। यातायात और ट्रैफ़िक जाम की समस्या से मुक्ति के लिए गरुड़ टैक्सी स्टैंड में मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण जल्द होगा। इसके लिए विधायक पार्वती दास व दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने भूमि पूजन किया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

विधायक दास ने कहा कि गरुड़ में मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण से सभी वाहन चालकों सहित पर्यटकों के लिए लाभकारी साबित होगा। लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। दर्जा मंत्री बिष्ट ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा आज धरातल पर उतर रही है। यह हर्ष का विषय है। गरुड़ की जनता को लंबे समय से इस पार्किंग का इंतजार था।

पर्यटकों को मिलेगी बड़ी राहत

मनजीत देशवाल एई ने बताया कि 22 करोड़, 17 लाख, 90 हज़ार की लागत से पांच मंजिला पार्किंग का निर्माण होगा। इसमें 218 वाहन पार्क हो पाएंगे। गरुड़ विकासखंड की जनता को इसकी सुविधा मिलेगी। साथ ही बैजनाथ आने वाले पर्यटकों को भी राहत मिलेगी। पार्किंग में महिला पुरुष वॉशरूम की सुविधा भी होगी।

पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण ने कहा कि गरुड़ के लिए मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण विकास का नया सोपान साबित होगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, प्रशासक हेमा बिष्ट, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष कुंदन भंडारी, महेश बोरा, दिनेश बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोपाल किरमोलिया,सुनील दोसाद भूमि पूजन में मौजूद रहे। इसके अलावा दोनों नेताओं ने मवई में सिंचाई पंप का शुभारंभ तथा देवनाई में सिंचाई पंप का लोकार्पण भी किया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments