HomeNationalकश्मीर के सोनमर्ग में जबरदस्त एवलॉन्च, देखें वीडियो

कश्मीर के सोनमर्ग में जबरदस्त एवलॉन्च, देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS

श्रीनगर | जम्मू एवं कश्मीर सोनमर्ग पर्यटन स्थल में बुधवार को एवलॉन्च हुआ। यह हिमस्खलन आज सुबह गांदेरबल के सोनमर्ग में स्थित सरबल इलाके में हुआ है। हालांकि एवलॉन्च की वजह से अभी तक किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

हिमस्खलन की वजह से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। वहीं यह घटना कैमरे में कैद हो गई जिसमें दिखाई पड़ रहा है कि पहाड़ी इलाके में तेजी से बर्फ फैल गई। गौरतलब है कि पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कई बार यह खतरनाक हो जाता है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बर्फ का एक तूफान उठ रहा है और धीरे-धीरे एक ट्रक को अपनी चपेट में ले लेता है। घटना में ट्रक को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है, इसके अलावा वहां पर मौजूद लोग भी सुरक्षित रहे। बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के माणा गांव के पास 28 फरवरी को हिमस्खलन होने से 54 मजदूर बर्फ में दब गए थे। इस घटना में 8 मजदूरों की मौत हो गई थी जबकि 46 मजदूरों को बचा लिया गया था।

सरस मार्केट में महिलाओं की अनूठी पहल, बना रहीं हर्बल अबीर—गुलाल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments