मुखबा में पीएम मोदी ने की पूजा अर्चना, हर्षिल की मनमोहक वादियों का दीदार

0
मुखबा में पीएम मोदी ने की पूजा अर्चना, हर्षिल पहुंचे पीएम मोदी

Uttarakhand News | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर हैं। वे दिल्ली से सुबह 8:30 बजे देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां सीएम पुष्कर धामी ने स्वागत किया। PM सबसे पहले उत्तरकाशी के मुखवा गए और मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने हर्षिल की खूबसूरत वादियों का दीदार किया। पीएम ने मुखबा मंदिर और हर्षिल व्यू प्वाइंट से वादियों का निहारा। इसके बाद पीएम ने हर्षिल में ट्रैकिंग व बाइक रैली को फ्लैग ऑफ किया।


ADVERTISEMENTS

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें…

>> अब हर सीजन में उत्तराखंड का टुरिजम ऑफ नहीं ऑन रहेगा।
>> धार्मिक यात्रा के लिए उत्तराखंड मे सर्दियों का मौसम सबसे बेस्ट।
>> उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए डबल इंजन सरकार तेज गति से काम कर रही है।
>> उत्तराखंड के विकास के लिए 2 रोपवे प्रोजेक्ट को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी।
>> 1962 में चीन ने उत्तराखंड के जादुंगांव और माणा गांव को खाली करा दिया गया था। 60-70 साल तक उस गांव को किसी ने नहीं ध्यान दिया, लेकिन हमने उसको फिर से बसाने का काम किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री उत्तराखंड टुरिस्ट विन्टर टुरिजम की प्रदर्शनी में पहुंचे थे। मुखवा में PM के स्वागत के लिए गांव को फूलों से सजाया गया है। व्यू पॉइंट भी बनाया गया है। इससे पीएम हर्षिल घाटी समेत माउंट श्रीकंठ व हॉर्न ऑफ हर्षिल देखा। उत्तराखंड सरकार ने इस साल शीतकालीन पर्यटन शुरू किया है। माना जा रहा है कि पीएम के कार्यक्रम के बाद पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। सीएम पुष्कर धामी ने कहा – इस दौरे से अर्थव्यवस्था, होमस्टे टूरिज्म, बॉर्डर एरिया के गांव के डेवलपमेंट को गति मिलने की उम्मीद है।

पीएम बनने के तीसरे कार्यकाल में मोदी का यह उत्तराखंड का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 28 जनवरी को 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने उत्तराखंड आए थे।

ADVERTISEMENTS