HomeUttarakhandBageshwarनशा मुक्त समाज को बच्चों—युवाओं ने लगाई दौड़, क्रास कंट्री रेस

नशा मुक्त समाज को बच्चों—युवाओं ने लगाई दौड़, क्रास कंट्री रेस

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को भागीरथी बाईपास से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने हरी झंडी दिखाकर किया।

ADVERTISEMENTSAd
डीएम आशीष भटगांई ने हरी झंडी दिखाकर किया आरंभ
डीएम आशीष भटगांई ने हरी झंडी दिखाकर किया आरंभ
Advertisement

क्रॉस कंट्री दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जन भागीदारी को प्रोत्साहित किया। प्रतिभागियों द्वारा नशा मुक्ति के संदेश को जोर-शोर से आगे बढ़ाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने नशा मुक्त अभियान को लेकर उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलायी।।

जिलाधिकारी ने क्रॉस कंट्री दौड़ को रवाना करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के लिए जागरूकता और जन सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि क्रॉस कंट्री दौड़ का मुख्य उद्देश्य समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाना और युवाओं को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान के तहत इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने और बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होंगे। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर,जिला क्रीड़ा अधिकारी किरन नेगी, सहित अन्य अधिकारी व प्रतिभागी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments