HomeUttarakhandAlmoraSports : नार्थ जोन प्रतियोगिता में शामिल होंगी अल्मोड़ा की हॉकी खिलाड़ी...

Sports : नार्थ जोन प्रतियोगिता में शामिल होंगी अल्मोड़ा की हॉकी खिलाड़ी कविता बोरा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी कविता बोरा का नार्थ जोन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता हरियाणा के कुरूक्षेत्र में चल रही है, जो कि 3 जनवरी तक जारी रहेगी।

कविता यहां सरकार की आली निवासी है और एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में एमए प्रथम सेमिस्टर की छात्रा हैं। उन्होंने कक्षा 06 से इंटर तक की पढ़ाई जीजीआईसी अल्मोड़ा से की है। वह वर्तमान में 47 UK BN में NCC की छात्रा भी हैं। राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) में हाल ही में कविता ने B प्रमाण पत्र की परीक्षा भी दी है।

कविता बोरा ने बताया कि प्रतियोगिता के ट्रायल पिथौरागढ़ में हुए थे, जिसमें अनेक कालेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। यहीं से उनका सलेक्शन प्रतियोगिता के लिए हुआ था। इधर कविता की इस उपलब्धि पर कोच राजेंद्र कनवाल, मोहित कुमार, किशन लाल, दीप वर्मा, अविन्द्र पांडे, पंकज टम्टा, लियाकत अली, बलवंत दानू, कुंदन कनवाल, मनोज कनवाल, गणेश शाह आदि ने हर्ष जताते हुए हॉकी खिलाड़ी कविता बोरा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments