HomeUttarakhandHaridwarउत्तराखंड : 53 सवारियों को लेकर जा रही बस नदी में फंसी,...

उत्तराखंड : 53 सवारियों को लेकर जा रही बस नदी में फंसी, रस्सियों के सहारे निकाला

Haridwar News | नेपालगंज से हरिद्वार आ रही नेपाल भारत मैत्री सेवा बस शुक्रवार सुबह चिड़ियापुर के पास कोटावाली नदी को पार करते समय यही फंस गई। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ जाने से यात्रियों की जान पर बन आई। चीख पुकार मचने पर लोगों ने इसकी सूचना एसडीआरएफ की दी। बस में 53 लोग सवार थे, जो मुख्यतः नेपाल मूल के निवासी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सूचना मिलने पर तत्काल श्यामपुर थाना पुलिस पर द्वारा पुल के ऊपर से रस्सियों की सहायता से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। नदी में पानी और अधिक बढ़ जाने के कारण कुछ यात्रियों को रस्सियों की सहायता से पुल के पिलर में चढ़ाया गया। करीब एक घंटे बाद सभी यात्रियों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाल लिया गया। रेस्क्यू के लिए लक्सर से एसडीआरएफ टीम भी पहुंची। बस को निकालने की कार्रवाई गतिमान है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments