लालकुआं : भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें किया याद
लालकुआं। लालकुआं में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें याद किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया है।
लालकुआ भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने जवाहर नगर वार्ड नम्बर तीन स्थित मंदिर प्रांगण में एकत्र होकर डॉ. मुखर्जी को स्मरण किया सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कुमाऊं संयोजक इस्ताकर अहमद अंसारी ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
उनके बलिदान के परिणाम स्वरूप ही कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है मुखर्जी के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के बल पर ही राष्ट्रभक्ति की शिक्षा दी जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके बताये मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने की बात भी कहीं।
लालकुआं : यहां तैयार हुई अनोखी ग्रास नर्सरी में मिलेगी 14 विभिन्न प्रकार की घास
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, संजय अरोड़ा, राजकुमार सेतिया, अरुण प्रकाश बाल्मीकि, अशोक पाठक, मुकेश सिंह, विनोद श्रीवास्तव, रोहन चौधरी, ममता चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य खबरें
Uttarakhand Corona Update : आज मिले 89 नए केस, 1538 एक्टिव केस
उत्तराखंड (बड़ी खबर) : मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, किसे क्या मिला – देखिए पूरी सूची
रामनगर : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
उत्तराखंड बड़ी खबर : आईएएस आनन्द बर्द्धन को मिला अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार
उत्तराखंड (बड़ी खबर) : मंत्रियों को मिल गई जिला प्रभारी की नियुक्ति, पढ़िए किसे कौने सा जिला मिला