HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर : पूर्व प्रधान तुलसी का निधन, शोक की लहर

सोमेश्वर : पूर्व प्रधान तुलसी का निधन, शोक की लहर

सोमेश्वर। सोमेश्वर तहसील के रस्यारागांव की पूर्व प्रधान तुलसी देवी का निधन हो गया। उनके निधन से ग्रामसभा में शोक की लहर दौड़ गई है। करीब 87 वर्षीया तुलसी देवी कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। पूर्व में उन्होंने अपने प्रधानी कार्यकाल के दौरान ग्राम सभा में कई विकास कार्य किए। जिनकी आज भी लोग सराहना करते हैं। वर्तमान उनके पुत्र बलवंत सिंह उप प्रधान हैं। स्व. तुलसी देवी की स्थानीय श्मशानघाट में अंत्येष्टि कर दी गई। उनकी चिता को उनके पुत्र बलवंत सिंह नेगी ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर प्रधान हेमंती मेहरा, पूर्व प्रधान दीप सिंह नेगी, पूरन नेगी, विनोद नेगी, पूर्व प्रधान अमर​ सिंह मेहरा, भाजपा मंडल महामंत्री उमेश मेहरा, पूरन सिंह, कविता मेहरा, शंकर बिष्ट आदि कई लोगें ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments