HomeAccidentUpdate : सड़क पर पलट गई 24 यात्रियों से भरी बस, यह...

Update : सड़क पर पलट गई 24 यात्रियों से भरी बस, यह थी हादसे की वजह…

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर/अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

हल्द्वानी से बागेश्वर से जा रही केमू बस हादसा तेज गति और तकनीकी खराबी का परिणाम था। इस हादसे में बस में सवार कुल 24 यात्रियों की जान देवयोग से बच गई। य​दि बस खाई में जा गिरती तो हादसे का मंजर बहुत भयानक होता।

आपको बता दें कि आज शुक्रवार को दोपहर करीब सवा बारह बजे हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही केमू की बस संख्या यूके 04 पीए 0521 बसौली सरस्वती शिशु मंदिर के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। जैसे ही यह बस पलटी तो यात्रियों ने भय के मारे चीखना—चिल्लाना शुरू कर दिया। संयोग यह रहा कि बस में सवार यात्रियों को ज्यादा चोटें नही आई। इस हादसे में 07 यात्रियों को मामूली चोट आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

बस चालक पूरन राम पुत्र बिशन राम, निवासी ग्राम आगर, पिथौरागढ़ ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह हादसा हुआ है। उनका कहना है कि अचानक बीच सड़क में बस का स्टेयरिंग लॉक हो जाने के कारण वह बस से नियंत्रण खो बैठे और बस सड़क पर ही पलट गई। इधर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बस तेज गति से चल रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया। अलबत्ता सभी यात्रियों के सुरक्षित होने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments