HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : जाने माने शिक्षाविद व इतिहासकार डॉ. शिराज अनवर का...

Almora News : जाने माने शिक्षाविद व इतिहासकार डॉ. शिराज अनवर का निधन

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सुप्रसिद्ध शिक्षाविद, इतिहासकार एवं एनसीईआरटी के पब्लिकेशन डायरेक्टर प्रोफेसर सिराज अनवर का निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमण के चलते नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार की मध्यरात्रि उनका निधन हो गया। मूल रूप से अल्मोड़ा के नृसिंहबाड़ी निवासी प्रोफेसर सिराज अनवर 58 वर्ष के थे। वह पूर्व तहसीलदार हाजी अब्दुल शकूर के पुत्र थे। अलीगढ़ मुस्लिम विवि से उच्च शिक्षा हासिल करने पश्चात वह एनसीईआरटी में उन्होंने सेवा शुरू की। वर्तमान में वह एनसीईआरटी के पब्लिकेशन डायरेक्टर थे।

एक शिक्षाविद और इतिहासकार होने के साथ ही डॉ. सिराज सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। पिछले वर्ष कोविड संक्रमण के दौरान उन्होंने लोगों को खाद्यान आदि से मदद भी की। यही नहीं पूर्व की कई आपदाओं में भी वह लोगों की मदद करते थे, लेकिन हमेशा गुप्तरूप से ही अपने मदद के कार्यों को अंजाम देते थे।
इधर अमन ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी रघु तिवारी ने कहा कि डॉ. सिराज अमन संस्था के संस्थापक सदस्यों में थे। पिछले 45 साल से वह सामाजिक कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ. सिराज के निधन से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र को अपूरनीय क्षति हुई है। यह कमी कभी पूरी नहीं हो सकती है। इधर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने भी सिराज अनवर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सिराज सरोकारों से जुड़े व्यक्ति थे उनके सामाजिक और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को समाज कभी नहीं भुला पाएगा।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

Big Breaking : बारात को विदा कर रही दुल्हे की मां की हृदयघात से मौत, पल भर में मातम में बदली शादी की खुशियां

इधर अमन की समन्वयक नीलिमा भट्ट, डॉ. पुष्कर बिष्ट ने भी डॉ. सिराज अनवर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। हम सीएनई ​परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Big News : उप्र. पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे 577 शिक्षकों की कोरोना से मौत, शिक्षक संगठन ने किया दावा, सीएम ने दिए पड़ताल के आदेश

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments