HomeUttarakhandAlmoraअटल उत्कृष्ट जीआईसी ढोकाने में पाठ्य पुस्तकों का वितरण

अटल उत्कृष्ट जीआईसी ढोकाने में पाठ्य पुस्तकों का वितरण

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त निःशुल्क पुस्तकों का छात्र-छात्राओं को वितरण किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुस्तक वितरण विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तरुण कुमार कांडपाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बीके सिंह, मोहन प्रसाद, मनोज गैड़ा, मोहन जोशी, अरविंद कुमार एवं दीपक कुमार ने सहयोग किया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से पूर्ण मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। आशा जताई कि पाठ्य पुस्तकों का सभी विद्यार्थी लाभ उठाते हुए भविष्य में परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। जिससे विद्यालय का नाम रोशन होगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments