Big News : उप्र. पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे 577 शिक्षकों की कोरोना से मौत, शिक्षक संगठन ने किया दावा, सीएम ने दिए पड़ताल के आदेश

0

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के दौरान लगाई गई शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। शिक्षक संघटन ने दावा किया है कि चुनाव ड्यूटी के दौरान 577 शिक्षकों की मौत कोरोना से हो चुकी है। राज्य शिक्षक संगठन ने उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को उन 577 शिक्षकों की लिस्ट भी सौंपी दी है। जिनकी मौत पंचायत चुनाव में ड्यूटी के बाद हुई है।


ADVERTISEMENTS

Big Breaking : बारात को विदा कर रही दुल्हे की मां की हृदयघात से मौत, पल भर में मातम में बदली शादी की खुशियां

लिस्ट सौंपने के बाद राज्य शिक्षक संगठन ने 2 मई को होने वाली मतगणना को टालने की मांग की है। हालांकि, चुनाव आयोग की मंशा चुनाव टालने की कतई दिखाई नही दे रही है। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव के नाम पर राज्य निर्वाचन आयोग ने 71 जिलों में 577 बेसिक शिक्षकों को संक्रमित कर दिया, हम उनका नाम चुनाव आयोग को सौंप रहे हैं।

Corona Alert : जारी हुआ ट्वीट ”, Flights are available भारत छोड़ें विदेशी नागरिक”, भारत में टिके रहना खतरनाक

इधर यूपी सरकार ने इस दावे की पड़ताल भी शुरू कर दी है और संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट भेजने को कहा है। शिक्षक संगठन ने साफ कर दिया है कि अब अगर चुनाव आयोग कोई कार्रवाई नहीं करता है तो शिक्षक संगठन को जल्द कोई कड़ा फैसला इस दिशा में लेना पड़ेगा, क्योंकि जान से ज्यादा कीमती कुछ नही है।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें