HomeNationalकश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादियों की मौत हो गयी जबकि जम्मू कश्मीर पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गये और एक कांस्टेबल घायल हो गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने दक्षिणी कश्मीर में शोपियां जिले के बादिगाम गांव में संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल के जवान गांव में लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे तभी आतंकवादियों पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में तीन अब तक तीन आतंकवादियों के मारे जाने की रिपोर्ट है। मौके पर काफी संख्या में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किये गये हैं।

मध्य कश्मीर में बडगाम जिले के बीरवाह में इसी तरह के अन्य अभियान के दौरान संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एसपीओ मोहम्मद अलताफ शहीद हो गये और पुलिस कांस्टेबल मंजूर अहमद घायल हो गया।अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों स्थानों पर मुठभेड़ जारी थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments