HomeUttarakhandAlmoraभाई ऐसा भी क्या नशे में ! न तो अपनी और ना...

भाई ऐसा भी क्या नशे में ! न तो अपनी और ना ही परिजनों की जान की चिंता

एसएसपी के सख्त आदेश पर इंटरसेप्टर ने धरा, हुई कार्रवाई

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। शराब ​पीना कोई गुनाह नहीं, लेकिन इसके नशे में अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वालों को अल्मोड़ा पुलिस बख्शने वाली नहीं है। एसएसपी के सख्त आदेश पर इंटरसेप्टर प्रभारी अल्मोड़ा की टीम ने एक व्यक्ति को शराब के नशे में कार चलाते धरा है। हैरानी की बात है कि उसकी कार में उसके परिजन भी बैठे थे।

नशे में दौड़ा रहा था कार, भीतर बैठे थे परिजन
नशे में दौड़ा रहा था कार, भीतर बैठे थे परिजन

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त मताहतों को सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने के आदेश दिए हैं। गत दिवस इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे मय कांस्टेबल ललित बिष्ट, हेमन्त धपोला द्वारा लोधिया में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान कालाढ़ुंगी से गणाई जा रहे वाहन संख्या UK07-BP-0908 कार को चेक किया गया।

नशे में था कार चालक, सवार थे उसके परिवार के लोग

जांच में पाया गया कि कार चालक अंकित कुमार निवासी गणाई शराब के नशे में थे और कार को सड़क में दौड़ा रहा था। जिस पर चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। चालक अपने साथ-साथ परिवार की जान भी जोखिम में डाल रहा था। कार में परिवार के 04 सदस्य सवार थे। जिनको अन्य वाहन से गंतव्य को भेजा गया। कार चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

इसके अतिरिक्त इंटरसैप्टर द्वारा ओवर स्पीड, मोबाइल प्रयोग, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 22 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई। जिसमें मोबाइल प्रयोग करने वाले चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments