उत्तराखंड में निकली 12वीं पास, डिग्री-डिप्लोमा वालों के लिए भर्ती

0
UKSSSC job

UKSSSC Group C Recruitment 2025 | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) विभिन्न विभागों में ग्रुप ‘सी’ के 241 पदों पर भर्ती कर रहा है। इन पदों में सहायक कृषि अधिकारी, तकनीकी सहायक और प्रयोगशाला सहायक शामिल हैं। इन पदों के लिए आज 6 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 28 फरवरी तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


ADVERTISEMENTS

आवेदन करने वाले अनारक्षित/राज्य के ओबीसी उम्मीदवारों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि राज्य के एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांर उम्मीदवारों को शुल्क 150 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इस भर्ती में शामिल होने के लिए 12वीं पास, बीएससी, डिग्री, डिप्लोमा, मास्टर डिग्री धारक उम्मीदवार पद के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों पद के अनुसार 25,500-1,42,400 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी। लिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथि 20 अप्रैल 2025 बताई गई है।

UKSSSC Group C Vacancy

सहायक कृषि अधिकारी (रसायन शाखा) 07, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक 03, फार्मासिस्ट 10, कैमिस्ट 12, प्राविधिक सहायक वर्ग (अभियंत्रण शाखा) 03, प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) 06, मशरूम पर्यवेक्षक 05, प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) 06, प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) 06, प्रयोगशाला सहायक 07, पशुधन प्रसार अधिकारी 120, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (कैनिंग) 19, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (पाककला/कुकरी) 01, फोटोग्राफर 03, स्नातक सहायक 02, प्रतिरूप सहायक 25, वैज्ञानिक सहायक 06 और वन दरोगा के पदों पर भर्ती की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

>> यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
>> यूकेएसएसएससी भर्ती 2025 के लिए लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें। या फिर यहां Click करें
>> अपना नाम, आयु, शैक्षिक योग्यता और अन्य व्यक्तिगत जानकारी जैसे सभी आवश्यक विवरण भरें।
>> अपना फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज (जैसे आपके शैक्षिक प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
>> आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा कर दें।

नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर पर्यटकों की कार हाईवे पर पलटी, आठ घायल

ADVERTISEMENTS