HomeBreaking NewsSI Suspended : एसएसपी नैनीताल ने थाने के उप निरीक्षक को किया...

SI Suspended : एसएसपी नैनीताल ने थाने के उप निरीक्षक को किया निलंबित

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा कर्तव्य अनुपालन में लापरवाही बरतने पर एक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही सख्त आदेश जारी करते हुए कहा कि वह अनुशासनहीनता और लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु लगातार निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना भीमताल में पंजीकृत एक अभियोग में विवेचक रविन्द्र सिंह राणा द्वारा विवेचना में लापरवाही बरतने पर आज कार्रवाई की। एसएसपी नैनीताल द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राणा थाना भीमताल को निलंबित कर दिया है।

जारी किए कड़े आदेश

SSP NAINITAL ने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि अभियोगों की विवेचना में एवं अपने कर्तव्य के प्रति भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें। अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments