HomeUttarakhandNainitalआजादी से पहले जैसे हालात, कांग्रेस सेवादल की भूमिका अहम : रमेश...

आजादी से पहले जैसे हालात, कांग्रेस सेवादल की भूमिका अहम : रमेश गोस्वामी

हल्द्वानी। कांग्रेस सेवादल के संस्थापक स्वर्गीय डा. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की जयंती पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गोस्वामी ने परिवार के सदस्यों के साथ पुष्प अर्पित कर उन्हें सलामी दी। उनके विचारों को याद करते हुए उन्होंने कहा जिस प्रकार आजादी के समय में सेवादल की जो भूमिका थी, आज वही समय आ गया है,अब सेवादल को अपनी वही भूमिका निभानी पड़ेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad


जिसके लिए स्व. सुब्बाराव ने सेवादल की स्थापना की थी आज समाज की वही स्थिति है, जो आजादी से पहले थी। सरकार के पास न तो जनता के लिए कोई नीति है और ना ही उसकी नीतियों का जनता को कोई फायदा मिल रहा है। जनता त्रस्त है, वह बहुत दुखी है उसे सरकार से कोई सहायता नहीं मिल रही। सेवादल को आज जनता के बीच जाकर उनके दुखों को समझ कर उनकी मदद करनी चाहिए। जितना हो सके जनता को जागरूक करना चाहिए। यह सेवा दल की नैतिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए उसका निर्माण हुआ था ।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments