HomeUttarakhandAlmoraहल्द्वानी : वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी की माता पद्मा जोशी पंचतत्व में...

हल्द्वानी : वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी की माता पद्मा जोशी पंचतत्व में विलीन

चित्रशिला घाट में हुआ ​अंतिम संस्कार

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी । वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चंद्र जोशी की माता पद्मा जोशी का निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। आज चित्रशिला घाट में उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा में विधायक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड ने शोक सभा कर मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि पद्मा जोशी अपने पीछे 6 बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में किया गया। उनके पुत्रगणों ने अत्यंत गमगीन माहौल में मु​खाग्नि दी। पत्रकार जोशी के माता के निधन का समाचार सुनते ही मीडिया कर्मियों में शोक की लहर छा गयी। बता दें पद्मा जोशी बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। बुधवार की शाम करीब चार बजे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे 6 बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं।

उनके सबसे बड़े पुत्र जगदीश चंद्र जोशी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जबकि दूसरे पुत्र भुवन जोशी एलआईसी के मंडल प्रबंधक पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। वहीं तीसरे पुत्र दीप चंद्र जोशी (एक्स नेवी) सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में फिजियोथैरपी विभाग के प्रभारी हैं। इसके अलावा उनकी तीन पुत्रियां गीता पंत, किरन पंत व मीनू पंत हैं। उनकी शव यात्रा सुशीला तिवारी अस्पताल के आवासीय परिसर से गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे से रानीबाग को निकली। पद्मा जोशी मूल रुप से बागेश्वर जिले के गरुड तहसील के बंतोली गांव की रहने वाली थीं।

शवयात्रा में अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा रामगोपाल नौटियाल, डॉ. निर्मल जोशी, अल्मोड़ा प्रेस क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट गिरीश पंत, डॉ. दुर्गेश पंत, सीएनई मीडिया से पत्रकार दीपक मनराल व विकास जाटव, डीडीओ अल्मोड़ा संतोष पंत, पार्षद राजेश पंत सहित तमाम गणमान्य जन शामिल हुए।

पर्वतीय पत्रकार महासंघ की शोक सभा

इधर पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड की शोक सभा में मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने कहा कि संगठन वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी की माता के निधन पर गहरा दुख प्रकट करता है। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वह उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुमीत सिंह, मदन मोहन पाठक, जिलाध्यक्ष नैनीताल अजय उप्रेती, महामंत्री उधम सिंह राठौर, उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष एके सक्सेना, नगर अध्यक्ष हल्द्वानी आनंद बतरा व नगर महामंत्री दीपक मनराल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments