HomeDelhiदिल्ली : चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 4 महिलाओं समेत...

दिल्ली : चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 4 महिलाओं समेत 6 की मौत

नई दिल्ली | दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में गुरुवार (18 जनवरी) को एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। एक घायल है। मृतकों में 4 महिलाएं हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुरुवार रात करीब 8 बजे आग लगने की सूचना मिली। इमारत की पहली मंजिल में आग लगी थी। इससे ऊपर की तीन मंजिलों तक धुआं फैल गया। दमकल के अधिकारियों ने 7 लोगों को बाहर निकाला। सभी को बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन 6 लोगों की मौत हो गई।

जान गंवाने वालों में दो परिवार के लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये इमारत स्टील व्यापारी सुभाष गुप्ता के नाम पर है। घटना के वक्त वह वहां मौजूद नहीं था। जान गंवाने वाले लोग दो अलग-अलग परिवारों से थे। सभी बिल्डिंग में किराए पर रहते थे। मृतकों की उम्र 25 से 60 वर्ष के बीच थी।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना

इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग बनी हुई है। ऊपर के तीन फ्लोर पर लोग रहते थे। पुलिस ने बताया कि आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन संभावना कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments