HomeUttarakhandAlmoraजैंती/अल्मोड़ा: जैंती महाविद्यालय में पैनल टीम ने किया निरीक्षण, विषयों की संबद्धता...

जैंती/अल्मोड़ा: जैंती महाविद्यालय में पैनल टीम ने किया निरीक्षण, विषयों की संबद्धता का मामला

ADVERTISEMENTS

जैंती/लमगड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय की पैनल टीम मंगलवार को राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती पहुंची। टीम ने स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के 11 विषयों की संबद्धता को सत्र 2020-21 में भी बनाये रखने के लिए महाविद्यालय का निरीक्षण किया।
अल्मोड़ा जनपद के राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती में स्नातक कला संकाय के भूगोल, समाजशास्त्र इतिहास, स्नातक विज्ञान संकाय के रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, जन्तु विज्ञान व वनस्पति विज्ञान तथा स्नातकोत्तर कला संकाय के हिंदी, संस्कृत, राजनीति शास्त्र विषयों का सत्र 2020-21 के लिए स्थाई संबद्धता होनी है। इसी मामले के निस्तारण के लिए महाविद्यालय का पैनल निरीक्षण किया गया। टीम ने जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से आई हुई इस निरीक्षण टीम में डीएसबी परसिर नैनीताल से दो प्रोफेसर, एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा से दो प्रोफेसर तथा राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा के प्राचार्य शामिल थे। पैनल टीम ने निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के चारों ओर हराभरा वातावरण बनाए रखने के लिए महाविद्यालय परिवार की सराहना की। चारों ओर महाविद्यालय को हरियाली से आच्छादित करने की काफी सराहना हुई। निरीक्षणकर्ताओं की टीम को सालम क्षेत्र में युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना युवा मंगल दल सिल्पड़ ने स्मृति चिन्ह भेंट किए तथा सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश राणा ने डायरियां प्रदान की। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य नर सिंह बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक पटवाल, पूर्व महासचिव देवेन्द्र सिंह व अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गणेश कोहली समेत शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments