HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : हिंदुस्तान यूनिलीवर के पॉजिटिव कर्मचारियों के संपर्क में आए...

ब्रेकिंग न्यूज : हिंदुस्तान यूनिलीवर के पॉजिटिव कर्मचारियों के संपर्क में आए दो और लोग कोरोना संक्रमित मिले, एक महिला भी पॉजिटिव पाई गई

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स संस्थान में पिछले 24 घंटे में हुई कोविड सेंपल जांच में 3 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई है। जिसमें एक स्थानीय व्यक्ति भी शामिल है। संस्थान की ओर से इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑ​फिसर को सूचित कर दिया गया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि संस्थान में की गई सेंपलिंग में 3 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश निवासी एक 34 वर्षीय व्यक्ति जो कि 19 जुलाई को बुखार व खांसी की शिकायत के साथ एम्स इमरजेंसी में आए थे, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका कोविड सेंपल लिया गया था, जिसके बाद से वह सीमा डेंटल कॉलेज ऋषिकेश में आइसोलेशन में हैं।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट सोमवार देरशाम कोविड पॉजिटिव पाई गई है। बताया गया कि उक्त व्यक्ति का हरिद्वार स्थित एक फैक्ट्री के कोविड पॉजिटिव कर्मचारियों से प्राइमरी कांटेक्ट रहा है, गौरतलब है कि हाल ही में सिडकुल, हरिद्वार की उक्त फैक्ट्री के सैकड़ों कर्मचारियों की को​विड सेंपलिंग रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे नजदीकी सीसीसी सेंटर में दाखिल होने को कहा गया है। दूसरा मामला हरिद्वार क्षेत्र का है। कनखल, हरिद्वार निवासी एक 62 वर्षीय महिला जिसके पति कोविड पॉजिटिव हैं, महिला अपने पति के प्राइमरी कांटेक्ट में रही है। एसिम्टमेटिक जिसमें रोग के लक्षणों का पता नहीं चल पाता है, महिला की कोविड सेंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उसे नजदीकी सीसीसी सेंटर में एडमिट होने को कहा गया है।

तीसरा मामला पागना, चमोली क्षेत्र का है। चमोली निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति जो कि बुखार व खांसी की शिकायत के साथ बीती 19 जुलाई को एम्स इमरजेंसी में आया था, जहां उसका सेंपल लिया गया था, इसके बाद उसे सीमा डेंटल कॉलेज में क्वारंटाइन कर दिया गया था। उसकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। उक्त व्यक्ति हरिद्वार की एक फैक्ट्री के कर्मचारियों के प्राइमरी कांटेक्ट में रहा है, जिस फैक्ट्री में काफी संख्या में कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित मामलों के बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments