HomeUttarakhandAlmoraSports News : योनेक्स इंडिया बैडमिंटन ओपन-2022, लक्ष्य सेन पहुंचे सेमी फाइनल...

Sports News : योनेक्स इंडिया बैडमिंटन ओपन-2022, लक्ष्य सेन पहुंचे सेमी फाइनल में

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

दिल्ली में चल रही योनेक्स इंडिया बैडमिंटन ओपन सुपर सीरीज -2022 में अल्मोड़ा, उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए एक बार फिर शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने पुरुष एकल के सेमी फाइनल में स्थान बना लिया है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

प्री कवार्टर फाइनल में कल लक्ष्य ने स्वीडन के फेलिक्स बुरेस्तेद्त को सीधे सेटों में 21-12 व 21-15 से हराकर कवार्टर फाइनल में स्थान बनाया था। कवार्टर फाइनल में लक्ष्य की टक्कर हमवतन खिलाड़ी एच एस प्रनोय से हुई। लक्ष्य सेन ने एचएस प्रनॉय को 14-21, 21-9 व 21-14 से हराकर सेमी फ़ाइनल में स्थान बना लिया है।

सेमी फ़ाइनल में लक्ष्य की टक्कर विश्व विजेता सिंगापुर के लोह किन यूव से होगी। लक्ष्य सेन के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड परिवार, खेल प्रेमिओं व खिलाड़िओं ने लक्ष्य व उनके साथ में भारतीय टीम के कोच व पिता डीके सेन को बधाई व आगामी मैच के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह जानकारी उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments