HomeUttarakhandAlmoraअपने अधिकारों और स्वाभिमान को लेकर एकजुट हो पहाड़ी हिंदू समाज

अपने अधिकारों और स्वाभिमान को लेकर एकजुट हो पहाड़ी हिंदू समाज

ADVERTISEMENTS

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान का दल रानीखेत आज पहुंचा। दल का मुख्य लक्ष्य पहाड़ की जनता, पहाड़ी हिंदू को जागरूक करना है, जिसके लिए पहाड़ी हिन्दू पहाड़ी आर्मी दल द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

रविवार को रानीखेत के गांधी चौक चौराहे पर पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान के दल ने पहुंच कर आम लोगो को संबोधित किया। इस मौके पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया किया। अभियान दल के अध्यक्ष पहाड़ी आर्मी हरीश रावत तथा संयोजक पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण विनोद शाही ने विचार रखे।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी हिंदू समाज की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित करेंगे तथा हमारे आर्थिक अवसरों पर बाहरियों का कब्जा हटाकर हमारे युवाओं को प्रथम अधिकार दिलाएंगे। उत्तराखंड में एनआरसी, भू—कानून, मूल निवास, गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिला कर रहेंगे। इसके साथ ही हमारी भाषा और त्योहारों को सरकारी मान्यता दिला कर रहेंगे।

वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और पहाड़ी लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, नशे से पहाड़ को बचाएंगे। अभियान दल में भुवन चंद्र पांडे, गौरव गोस्वामी, विनोद नेगी आदि द्वारा हर नगर में नुक्कड़ सभा की जा रही है। अभियान दल रानीखेत के बाद द्वाराहाट के लिए रवाना हो गया है।

उत्तराखंड प्रदेश में पहाड़ियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : रावत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments